160 महिलाओं ने कराई जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
08 मार्च
मंगलवार
फीरोजाबाद। अधिकारों की गूंज के साथ आधी आबादी ने बुलंद की आवाज
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिकारों के हनन और उनकी मांग को लेकर आधी आबादी सजग नजर आई। हकों की गूंज सड़कों पर सुनाई दी तो कही विचार गोष्ठी में हुंकार भरी गई। महिलाओं ने मुख्यालय तक अपनी मांगों को पहुंचाया, ज्ञापन सौंपा और हर क्षेत्र में सहभागिता की भी बात कही। महिलाओं की हुंकार में इसी क्रम में जायंट्स ग्रुप आफ महिला शक्ति के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। महिलाओं ने जांच और उपचार के साथ वरिष्ठ चिकित्सकों के परामर्श भी लिए
08-03-2016
मंगलवार
फीरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति ने महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं ने कई विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराई। करीब 160 महिलाओं ने इस शिविर का लाभ उठाया।
सेवार्थ संस्थान ट्रामा सेंटर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट की पत्नी काजल सिंह ने फीता काटकर किया।
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा गुप्ता एवं डॉ. गरिमा शर्मा ने पंजीकृत महिलाओं को चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान की और स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उचित परामर्श दिया। अधिकांश महिलाओं में रक्त की कमी पाई गई। अल्ट्रासाउंड एवं अन्य जांचें भी की गई। महिलाओं के बोन डेन्सिटी टेस्ट भी कराए गए।
जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति की प्रेसीडेंट आरती शर्मा ने कहा कि आज के समय में महिलाएं कमजोर नहीं हैं। हर क्षेत्र में पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।
डायरेक्टर कल्पना राजौरिया ने भी महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया।
अमर उजाला फाउंडेशन ने जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति के सहयोग से लगाया शिविर
महिला सशक्तीकरण पर दिया गया जोर, समाजसेवियों ने शिविर की पहल को सराहा
 
						
						