‘जहां महिलाएं खुश, वहां खुशहाली’
रविवार , 17 अप्रैल, कानपुर। ‘जहां महिलाएं खुश रहती हैं, वहां सदैव खुशहाली रहती है। ऐसा मनुष्य के मर्यादित रहने से होता है।’ यह बात सुधांशु जी महाराज ने कही। वह रविवार को विश्व जागृति मिशन की ओर से आयोजित श्रीराम सत्संग महोत्सव में प्रवचन कर रहे थे। इससे पहले मंच पर उनका अभिवादन आरपी सिंह मास्टरजी ने किया।
सिद्धि धाम आश्रम बैकुंठपुर में उन्होंने कहा कि नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है। इससे उनकी सोच और विचार हिंसात्मक हो गए है। लड़ते समय युवा धर्म और मर्यादा दोनों ही भूल जाते है। ऐसे युवाओं को श्रीराम का स्मरण करना चाहिए। वर्तमान परिदृश्य पर कहा कि लोग किसी की मदद करते है तो उसे याद दिलाते है। ऐसा करना ठीक नहीं है। दान कभी वापस नहीं लेना चाहिए। कथा सुनाई- श्रीराम के वंशज राजा जयसिंह ने लंका पर चढ़ाई की बात की थी। तब उनके गुरु ने कहा था कि श्रीराम ने लंका विभीषण को दी थी इसलिए आप उसे जीतने का विचार छोड़ दीजिए।
ब्लड डोनेशन को 55 ने कराया रजिस्ट्रेशन
बिठूर के सुधांशु आश्रम बैकुंठधाम में रविवार को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने ब्लड डोनर रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया। कैंप में रक्तदान के इच्छुक 55 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से राकेश श्रीवास्तव, अखिलेंद्र प्रताप सिंह और मुकेश झा ने लोगों का रजिस्ट्रेशन किया और रक्तदान का महत्व बताया।
 
						
						